Ratu Road Flyover:रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख अब बदल दी गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के चलते यह कार्यक्रम 19 जून की बजाय अब 3 जुलाई 2025 को होगा।
इस फ्लाईओवर का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।यह एलिवेटेड कॉरिडोर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कम करेगा। सांसद संजय सेठ ने नई तिथि की जानकारी दी।
इससे पहले कांटाटोली और कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के उद्घाटन से भी शहर में यातायात की सुविधा में सुधार आया है। लगातार बुनियादी ढांचे में हो रहे विकास से शहरवासियों को बड़ी राहत मिल रही है।