Ranchi Flyover Politics: रांची में नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इस फ्लाईओवर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदीश साहू ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए संघर्ष किया है और राज्य निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है।
भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह परियोजना केंद्रीय राशि से बनी है और एनएचएआई द्वारा बनाई गई है। ऐसे में इसका नामकरण कैसे होगा, यह तय करना केंद्र का विषय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उद्घाटन के मौके पर इस विवाद को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है। 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं।